- जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल के लिए टॉप NITs …
- जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल प्राप्त करने के लिए …
- जेईई मेन्स 97 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले NITs की NIRF …
- NIT के लिए जेईई मेन्स परसेंटाइल मार्क्स कैसे कैलकुलेट किए …
- NIT में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स 2026 में 97 …
- जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स को प्रभावित करने …
- Faqs

जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल के लिए NITs (NITs for 97 Percentile in JEE Mains 2026 In Hindi)
में एनआईटी राउरकेला, एनआईटी उत्तराखंड, एनआईटी श्रीनगर, एनआईटी नागालैंड, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी भोपाल, एनआईटी जालंधर, एनआईटी सिलचर, एनआईटी जयपुर, एनआईटी इलाहाबाद, एनआईटी कालीकट आदि शामिल हैं। जो उम्मीदवार JEE मेन्स 2026 एग्जाम (JEE Mains Exam 2026) में 132- 148 मार्क्स प्राप्त करते हैं वे छात्र 97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर पाएंगे और भारत के टॉप NIT में एडमिशन ले सकेंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को एग्जाम की तैयारी अच्छे से करनी होगी। उम्मीदवार इस लेख में जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल पर एडमिशन देने वाले NITs की लिस्ट देख सकते हैं।
यह भी देखें:
क्या जेईई मेन्स 2026 में 95 पर्सेंटाइल अच्छा है?
जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल के लिए टॉप NITs (Top NITs for 97 Percentile in JEE Main 2026 In Hindi)
NITs इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सबसे अच्छे इंस्टीट्यूट्स माने जाते हैं जो बी.टेक व अन्य इंजीनियर प्रोग्राम्स के लिए कई कोर्स ऑफर करते हैं। NIT में एडमिशन लेने के लिए छात्र को 97 परसेंटाइल मार्क्स लाना ज़रूरी है।नीचे दी गई टेबल में आप जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स वाले NITs की लिस्ट उनके द्वारा उपलब्ध कोर्स के साथ देख सकते हैं।
NITs का नाम | 97 परसेंटाइल के साथ उपलब्ध कोर्स |
|---|---|
NIT श्रीनगर | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT नागालैंड | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT उत्तराखंड | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT जमशेदपुर | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT भोपाल | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT जालंधर | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT सिलचर | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT जयपुर | कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल और अन्य |
NIT इलाहाबाद | सिरेमिक, मेटलर्जी, बायोटेक, सिविल, और अन्य |
NIT राउरकेला | सिरेमिक, मेटलर्जी, बायोटेक, सिविल, और अन्य |
NIT कालीकट | सिरेमिक, मेटलर्जी, बायोटेक, सिविल, और अन्य |
यह भी देखें: जेईई मेन्स 2026 रैंक प्रेडिक्टर
जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल प्राप्त करने के लिए कितने मार्क्स ज़रूरी हैं? (How Many Marks Are Required to Get 97 Percentile in JEE Mains 2026 In Hindi?)
JEE मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त करने के लिए आपको जेईई मेन्स 2026 में 300 में से 132 से ज़्यादा मार्क्स लाने होंगे। JEE Mains 2026 में 97 परसेंटाइल प्राप्त करने के लिए एक्सपेक्टेड रैंक्स चेक कर सकते हैं।
परसेंटाइल मार्क्स | एक्सपेक्टेड रिक्वायर्ड मार्क्स | एक्सपेक्टेड रैंक |
|---|---|---|
97.0109678-97.97507774 | 132-148 | 32826-22238 |
96.0687115-96.93721175 | 120-131 | 43174-33636 |
95.05625037-95.983027 | 110-119 | 54293-44115 |
94.01228357 - 94.96737888 | 102-109 | 65758-55269 |
93.05600452-93.89928202 | 95-101 | 76260-66999 |
92.05811248 -92.88745828 | 89-94 | 87219-78111 |
90.0448455 -91.79177119 | 79-88 | 109329-90144 |
84.56203931-91.59517945 | 62-87 | 169542-92303 |
70.26839007-84.22540213 | 41-61 | 326517-173239 |
66.6590786-69.5797271 | 1-42 | 1025009-334080 |
नोट: ये मार्क्स , रैंक और परसेंटाइल JEE Mains एग्जाम के लिए पिछले वर्ष के डेटा पर आधारित हैं।
जेईई मेन्स 97 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले NITs की NIRF रैंकिंग के साथ लिस्ट (List of NITs with NIRF Ranking Accepting JEE Main 97 Percentile 2026 In Hindi)
JEE मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त करने के बाद किस NIT में एडमिशन लेना है उसका एनालिसिस करना ज़रूरी है। आप नीचे दी गई टेबल में NIT की लिस्ट और उनकी NIRF रैंकिंग 2025 देख सकते हैं:
NIT का नाम | NIRF रैंकिंग 2025 |
|---|---|
NIT राउरकेला, 1961 | 13 |
NIT कालीकट, 1961 | 21 |
NIT सिलचर, 1967 | 50 |
NIT जयपुर, 1963 | 42 |
NIT जालंधर, 1987 | 55 |
NIT इलाहाबाद, 1961 | - |
NIT भोपाल, 1960 | - |
NIT श्रीनगर,1960 | 73 |
NIT कुरूक्षेत्र, 1963 | 85 |
NIT जमशेदपुर, 1960 | 82 |
NIT उत्तराखंड, 2010 | - |
NIT पुडुचेरी, 2010 | 99 |
NIT नागालैंड, 2010 | - |
NIT के लिए जेईई मेन्स परसेंटाइल मार्क्स कैसे कैलकुलेट किए जाते हैं? (How are JEE Main 2026 Percentile Marks Calculated for NITs In Hindi?)
JEE मेन्स परसेंटाइल मार्क्स सेशन में उपस्थित उम्मीदवारों के आधार पर की जाती है। छात्र परसेंटाइल कैलकुलेट करने का फॉर्मूला नीचे देख सकते हैं।
JEE मेन्स परसेंटाइल मार्क्स = 100 X सेशन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उम्मीदवार के बराबर या उससे कम मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या / सेशन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या
यह भी पढ़ें:
जेईई मेन कटऑफ 2026
NIT में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स कैसे प्राप्त करें? (How to Secure 97 percentile Marks in JEE Mains 2026 to get Admission in NIT In Hindi?)
जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त करने के लिए आपको 132 या उससे ज़्यादा मार्क्स प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार JEE मेन्स 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 97 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को देखें:
- फॉर्मूला बेस्ड और रेपेटेड टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ें
- प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर सोल्व करें
- JEE मेन्स मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी के लेवल का एनालिसिस करें
- JEE मेन्स एग्जाम पैटर्न देखें व सिलेबस की पूरी जानकारी रखें
- JEE मेन्स सिलेबस में से मेजर टॉपिक्स कवर हो गए हैं, यह चेक करें
जेईई मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स (Factors Affecting 97 Percentile Marks in JEE Mains 2026 In Hindi)
JEE मेन्स 2026 में 97 परसेंटाइल मार्क्स को कई फैक्टर्स प्रभावित करते हैं जिनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
- एग्जाम का कठिनाई लेवल
- एग्जाम में उपस्थित छात्रों की संख्या
- सीट मैट्रिक्स
- कोर्सेस अवेलेबल
- छात्र का वर्ग
यह भी देखें:
| JEE मेन्स पासिंग मार्क्स 2026 | JEE मेन्स मार्क्स Vs रैंक 2026 |
|---|---|
| JEE मेन्स मार्क्स Vs परसेंटाइल Vs रैंक 2026 | JEE मेन्स 2026 में अच्छा स्कोर और रैंक क्या है? |
हमने जेईई मेन्स 2026 में 97 पर्सेंटाइल प्राप्त करने पर एडमिशन के लिए NITs के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा और जेईई मैन्स 2026 में 97 पर्सेंटाइल प्राप्त करने के बाद आपको NITs चुनने में मदद करेगा। NITs में आपके एडमिशन के लिए शुभकामनाएँ! JEE एडवांस्ड 2026, JEE मेन्स 2026, JoSAA काउंसलिंग, आदि से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए CollegeDekho पर बने रहें।
FAQs
2024 तक, एनआईटी में स्नातक कार्यक्रमों के लिए कुल सीटों की संख्या 24,229 और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए कुल सीटों की संख्या 11,428 है।
यदि आप एससी श्रेणी से संबंधित हैं और तमिलनाडु में रहते हैं, तो आपको एनआईटी त्रिची में सीएसई स्ट्रीम के लिए कम से कम 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, यदि आप तमिलनाडु के निवासी नहीं हैं तो आपको एनआईटी त्रिची में सीएसई प्राप्त करने के लिए जेईई मेन्स एग्जाम में 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
आईआईआईटी और एनआईटी दोनों ही उत्कृष्ट शिक्षा प्रदाता हैं। हालाँकि, वे कई पहलुओं, जैसे कि कोर्सेस, एडमिशन मानदंड और प्लेसमेंट के अवसरों, पर भिन्न हैं। आईआईआईटी मुख्य रूप से आईटी और कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित विषयों पर केंद्रित हैं, जबकि एनआईटी इंजीनियरिंग की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं।
एमएनआईटी जयपुर इंजीनियरिंग स्नातकों को 100% प्लेसमेंट प्रदान करता है, जिसका औसत सीटीसी 14.15 लाख रुपये है और टॉप सीटीसी 39 लाख रुपये है। एनआईटी जयपुर प्लेसमेंट के लिए आने वाली टॉप भर्ती कंपनियाँ वित्त, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्रों से हैं।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एनआईटी में एडमिशन पाने के लिए जेईई मेन 2025 एग्जाम में न्यूनतम 95+ प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, जेईई मेन में 80+ प्रतिशत अंक एनआईटी में एडमिशन पाने के लिए पर्याप्त हैं।
एनआईटी में उपलब्ध सबसे अधिक मांग वाले स्नातक पाठ्यक्रम हैं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग।
एनआईटी में एडमिशन प्रक्रिया जॉइंट सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) द्वारा संचालित जेईई मेन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाती है। काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों का चयन जेईई मेन एग्जाम में उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है।
प्रत्येक एनआईटी के प्लेसमेंट आँकड़े इंजीनियरिंग की शाखा, छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और नौकरी बाजार में कौशल की मांग जैसे कारकों के आधार पर भिन्न होते हैं। हालाँकि, औसतन, अधिकांश एनआईटी में प्लेसमेंट दर लगभग 80-90% होती है, जबकि कुछ संस्थानों में प्लेसमेंट दर लगभग 100% होती है।
एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन के लिए क्लास 12 में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आप अपने क्लास 12 के अंकों के बावजूद जेईई मेन्स 2025 एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसमें शामिल हो सकते हैं।
जेईई मेन 2025 एग्जाम में 250 या उससे अधिक अंक अच्छे माने जाते हैं, जो 15000 से 35000 रैंक और 90 से 99 पर्सेंटाइल के बराबर होता है। इसके साथ, उम्मीदवार NIT दिल्ली, NIT राउरकेला आदि जैसे टॉप NIT संस्थानों में एडमिशन पा सकते हैं और जेईई एडवांस्ड 2025 एग्जाम के लिए भी अर्हता प्राप्त कर सकते हैं।















समरूप आर्टिकल्स
गेट फिजिक्स कटऑफ 2026 (GATE Physics Cutoff 2026) - पिछले वर्ष की कटऑफ चेक करें
GATE केमिकल इंजीनियरिंग सब्जेक्ट वाइज वेटेज, इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स/टॉपिक्स, बेस्ट बुक्स
गेट 2026 में 400-500 स्कोर के बीच स्वीकार करने वाले NIT कॉलेज की लिस्ट (List of NIT Colleges Accepting GATE 2026 Score Between 400-500)
IIIT के लिए गेट 2026 कटऑफ (GATE 2026 Cutoff for IIIT): एडमिशन के लिए आवश्यक अधिकतम और न्यूनतम गेट स्कोर देखें
गेट बायोटेक्नोलॉजी (बीटी) कटऑफ 2026 (GATE Biotechnology (BT) Cutoff 2026) - पिछले वर्ष के कटऑफ यहां देखें
GATE केमिस्ट्री (CY) कटऑफ 2026 (GATE Chemistry Cutoff 2026)