
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of documents Required for MP Polytechnic Admission In Hindi):
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन प्रोसेस तकनीकी शिक्षा संचालनालय मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित कराया जाता है। एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन ब्रॉउचर के साथ ही एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of documents Required for MP Polytechnic Admission) जारी की जाती है।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of documents Required for MP Polytechnic Admission In Hindi)
में क्लास 10वीं तथा 12वीं मार्कशीट के साथ अन्य डाक्यूमेंट्स शामिल है। जो उम्मीदवार एम.पी पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेना चाहते हैं वे ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट इस लेख में देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें :
एमपी के टॉप 10 गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज 2026
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for MP Polytechnic Admission In Hindi): हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट से जुड़ी हाइलाइट्स देखें।
विवरण | जानकारी |
|---|---|
कोर्स का नाम | डिप्लोमा कोर्स - पॉलिटेक्निक |
एम.पी पॉलिटेक्निक कोर्स की अवधि | 3 वर्ष |
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स जमा करने का मोड | ऑनलाइन |
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कोर्सेस और फीस 2026
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स ज़रूरी हैं? (What are the Documents Required for MP Polytechnic Admission In Hindi?)
एम.पी पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरना होता है और ज़रूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं तथा काउंसलिंग के दौरान कुछ ज़रूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं, वह लिस्ट यहाँ देख सकते हैं।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- मध्य प्रदेश निवसीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर
- EwS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जम्मू कश्मीर प्रवासी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- सैनिक वर्ग हेतु प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन ज़रूरी डाक्यूमेंट्स कैसे अपलोड करें? (How to Upload Required Documents for MP Polytechnic Admission In Hindi?)
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के आवेदन के लिए उम्मीदवार को ज़रूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं। डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें।
स्टेप 1: एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाएँ।
स्टेप 2: एम.पी पॉलिटेक्निक रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आइडी, फ़ोन नंबर आदि भरें।
स्टेप 4: लॉगिन क्रेडेंटिअल्स की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म के लिए लॉगिन करें तथा अन्य जानकारी प्रदान करें।
स्टेप 5: अपने ज़रूरी डाक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट pdf/jpg में अपलोड करें।
स्टेप 6: फीस का भुगतान करें।
स्टेप 7: एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकल कर रखें।
ये भी देखें :
पॉलिटेक्निक कोर्सेस लिस्ट 2026
FAQs
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के समय अगर कोई डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है तो इस स्तिथि में कुछ कॉलेजे टेम्पररी एडमिशन देकर वह डॉक्यूमेंट जमा करने की समय सीमा देते हैं लेकिन ज़्यादातर एडमिशन रद्द कर दिया जाता है।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन ज़रूरी डॉक्युमनेट्स निर्धारित फॉर्मेट PDF या JPG में अपलोड करने होते हैं।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन काउंसलिंग के समय सिर्फ ट्रांसफर सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट ही जमा करना होगा।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी आपके पास होना ज़रूरी है।
- एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी
- पेमेंट का प्रमाण
- 10+2 की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- फोटो सहित पहचान पत्र
- मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)















समरूप आर्टिकल्स
जेईई मेन में 70-80 पर्सेंटाइल के लिए कॉलेजेस की लिस्ट 2026 देखें (List of Colleges for 70-80 Percentile in JEE Main 2026 in Hindi)
पॉलिटेक्निक कोर्सेस की लिस्ट 2026 (Polytechnic Courses list 2026 in Hindi): फीस, एलिजिबिलिटी, एडमिशन क्राइटेरिया
गेट फिजिक्स कटऑफ 2026 (GATE Physics Cutoff 2026) - पिछले वर्ष की कटऑफ चेक करें
GATE केमिकल इंजीनियरिंग सब्जेक्ट वाइज वेटेज, इम्पोर्टेन्ट चैप्टर्स/टॉपिक्स, बेस्ट बुक्स
गेट 2026 में 400-500 स्कोर के बीच स्वीकार करने वाले NIT कॉलेज की लिस्ट (List of NIT Colleges Accepting GATE 2026 Score Between 400-500)
IIIT के लिए गेट 2026 कटऑफ (GATE 2026 Cutoff for IIIT): एडमिशन के लिए आवश्यक अधिकतम और न्यूनतम गेट स्कोर देखें