
JEE Mains मार्क्स VS पर्सेंटाइल 2026 (JEE Mains Marks Vs Percentile 2026):
उम्मीदवारों को यह समझना ज़रूरी है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन का रिजल्ट पर्सेंटाइल स्कोर के रूप में जारी करता है। जेईई मेन पर्सेंटाइल स्कोर 2026 उम्मीदवार के वास्तविक मार्क्स नहीं होते, बल्कि यह एक नॉर्मलाइज़्ड स्कोर होता है। यह स्कोर एग्जाम में शामिल सभी उम्मीदवारों के प्रदर्शन की आपसी तुलना के आधार पर तय किया जाता है। JEE Mains एग्जाम 2026 में कई बच्चों ने भाग लिया इसलिए हर शिफ्ट की कठिनाई का लेवल भी बढ़ा हुआ मान सकते हैं, इसलिए
NTA नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस अपनाता है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को कठिन या आसान क्वेश्चन पेपर के कारण नुकसान या लाभ न हो। उम्मीदवार इस लेख में
JEE Mains मार्क्स VS पर्सेंटाइल 2026 (JEE Mains Marks Vs Percentile 2026)
से सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं।
JEE Mains मार्क्स वर्सेस पर्सेंटाइल 2026 (JEE Mains Marks vs Percentile 2026): एक्सपेक्टेड
JEE Mains 2026 में 281 - 300 की मार्क्स के संबंध में पर्सेंटाइल 100 - 99.99989145 के बीच है। जेईई मेन मार्क्स वर्सेस पर्सेंटाइल 2026 (JEE Main Marks vs Percentile 2026) कैलकुलेटर उम्मीदवारों को उनके रिजल्ट के आधार पर उनके पर्सेंटाइल का अनुमान लगाने में मदद करेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए जेईई मार्क्स वर्सेस पर्सेंटाइल (JEE Main Marks vs Percentile) चेक कर सकते हैं।
JEE Mains मार्क्स 2026 | JEE Mains पर्सेंटाइल 2026 |
|---|---|
| 300 – 281 | 100 – 99.99989145 |
| 271 – 280 | 99.994681 – 99.997394 |
| 263 – 270 | 99.990990 – 99.994029 |
| 250 – 262 | 99.977205 – 99.988819 |
| 241 – 250 | 99.960163 – 99.975034 |
| 231 – 240 | 99.934980 – 99.956364 |
| 221 – 230 | 99.901113 – 99.928901 |
| 211 – 220 | 99.851616 – 99.893732 |
| 191 – 200 | 99.710831 – 99.782472 |
| 181 – 190 | 99.597399 – 99.688579 |
| 171 – 180 | 99.456939 – 99.573193 |
| 161 – 170 | 99.272084 – 99.431214 |
| 151 – 160 | 99.028614 – 99.239737 |
| 141 – 150 | 98.732389 – 98.990296 |
| 131 – 140 | 98.317414 – 98.666935 |
| 121 – 130 | 97.811260 – 98.254132 |
| 111 – 120 | 97.142937 – 97.685672 |
| 101 – 110 | 96.204550 – 96.978272 |
| 91 – 100 | 94.998594 – 96.064850 |
| 81 – 90 | 93.471231 – 94.749479 |
| 71 – 80 | 91.072128 – 93.152971 |
| 61 – 70 | 87.512225 – 90.702200 |
| 51 – 60 | 82.016062 – 86.907944 |
| 41 – 50 | 73.287808 – 80.982153 |
| 31 – 40 | 58.151490 – 71.302052 |
| 21 – 30 | 37.694529 – 56.569310 |
| 20 – 11 | 13.495849 – 33.229128 |
| 0 – 10 | 0.8435177 – 9.6954066 |
JEE Mains मार्क्स वर्सेस पर्सेंटाइल 2026 (JEE Mains Marks vs Percentile 2026): पर्सेंटाइल स्कोर की गणना
जेईई मेन रिजल्ट 2026 एनटीए द्वारा हर सेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करता है। जेईई मेन सेशन में हर छात्र के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित चार तरीकों की गणना की जाएगी। जहां, T1, M1, P1 और C1 उम्मीदवार के रॉ स्कोर हों और T1P, M1P, P1P और C1P उस उम्मीदवार के JEE Mains पर्सेंटाइल हों।
- टोटल पर्सेंटाइल फॉर्मूला (T1P) - सेशन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या T1 स्कोर के बराबर या उससे कम रॉ स्कोर के साथ / उस सेशन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की टोटल संख्या
- टोटल गणित पर्सेंटाइल फॉर्मूला (M1P) - मैथ्स में M1 स्कोर के बराबर या उससे कम रॉ स्कोर के साथ सेशन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की 100 x संख्या / उस में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या
- टोटल फिजिक्स पर्सेंटाइल फॉर्मूला (P1P) - फिजिक्स में P1 स्कोर के बराबर या उससे कम रॉ स्कोर के साथ सेशन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की 100 x संख्या) / उस सेशन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की टोटल संख्या
- टोटल केमिस्ट्री पर्सेंटाइल फॉर्मूला (C1P) - 100 x नंबर के कैंडिडेट्स जो सेशन में रॉ स्कोर के बराबर या केमिस्ट्री में C1 स्कोर से कम के साथ आए थे / उस सेशन में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की टोटल संख्या















समरूप आर्टिकल्स
GATE रिजल्ट 2026 जारी होने की डेट और टाइम
जेईई मेन में 80-90 पर्सेंटाइल के लिए कॉलेजों की लिस्ट 2026 (List of Colleges for 80-90 Percentile in JEE Main 2026 in Hindi)
JEE Mains अप्रैल अटेम्प्ट डेट 2026
JEE Mains 2026 क्वेश्चन पेपर PDF सोल्यूशन के साथ डाउनलोड करें
डीटीई एमपी बी.टेक एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 2026 (List of Documents Required for DTE MP B.Tech Admission 2026 in Hindi)
डायरेक्ट बीटेक एडमिशन 2026 (Direct BTech Admission 2026 in Hindi): बिना एंट्रेंस एग्जाम के बीटेक में एडमिशन