बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 (B.Tech Management Quota Admission 2023) - डेट, पात्रता, एप्लीकेशन फॉर्म, डॉक्यूमेंट

Shanta Kumar

Updated On: August 30, 2023 01:19 pm IST

बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 (B.Tech Management Quota Admission 2023): विभिन्न राज्यों में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बीटेक में मैनेजमेंट कोटे के तहत एडमिशन देते हैं। बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन प्रोसेस 2023, तारीखें , पात्रता, एप्लीकेशन फॉर्म और टॉप बी.टेक कॉलेजों यहां देखें।

विषयसूची
  1. बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 (B.Tech Management Quota Admission 2023)
  2. बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 क्या है? (What is B …
  3. मैनेजमेंट कोटा के तहत बीटेक सीटों का राज्यवार वितरण (State …
  4. बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन डेट 2023 (B Tech Management …
  5. बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 के लिए पात्रता मानदंड …
  6. बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form for …
  7. बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents …
  8. बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन प्रोसेस 2023 (B Tech Management …
  9. बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन शुल्क 2023 (B Tech Management …
  10. बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 के लिए सिंगल एप्लीकेशन फॉर्म …
  11. बीटेक मैनेजमेंट कोटा निजी कॉलेज एडमिशन 2023 के लिए टॉप …
  12. स्टेट वाइज बी टेक एडमिशन प्रोसेस 2023
बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 (B.Tech Management Quota Admission 2023)

बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 (B.Tech Management Quota Admission 2023)

बीटेक (B Tech) में कुछ लोकप्रिय स्पेशलाइजेशन की मांग हमेशा बढ़ती रही है। इस तरह की स्पेशलाइजेशन कोर्स के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक होती है, और सभी छात्रों को टॉप निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों (top private engineering colleges) में प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर एडमिशन नहीं मिल पाता है। ऐसे छात्रों के लिए एक विकल्प मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (management quota admission) है। मैनेजमेंट कोटा चुनने का एक प्रमुख लाभ यह है कि एक छात्र वांछित कॉलेज में एडमिशन प्राप्त कर सकता है। यदि आप उच्चतर क्लोजिंग रैंक या कटऑफ के कारण टॉप निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने में असमर्थ हैं, तो आप मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (management quota admission) का विकल्प चुन सकते हैं। बी.टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (management quota admission) से संबंधित सभी जानकारी यहां उपलब्ध है।

youtube image

बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 क्या है? (What is B Tech Management Quota Admission 2023?) 

भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों को सरकारी और निजी कॉलेजों (डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित) में विभाजित किया गया है। प्रत्येक राज्य बीटेक एडमिशन (B Tech admission) के लिए अपनी एंट्रेंस परीक्षा या काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करता है। अलग-अलग राज्यों में हर प्राइवेट कॉलेज में इंजीनियरिंग की सीटों को स्टेट कोटे और मैनेजमेंट कोटे (state quota and management quota) में बांटा जाता है। जबकि राज्य सरकार राज्य कोटे की सीटें भरती है, निजी कॉलेज मैनेजमेंट कोटा के तहत आने वाली सीटों को भर सकते हैं। मैनेजमेंट कोटा (management quota) के तहत सीमित प्रतिशत सीटें ही उपलब्ध होंगी।

मैनेजमेंट कोटा के तहत बीटेक सीटों का राज्यवार वितरण (State Wise Distribution of B Tech Seats under Management Quota)

यहां मैनेजमेंट कोटा के तहत बी.टेक सीटों (B.Tech seats under management quota) के राज्यवार वितरण के बारे में जानकारी दी गई है –

राज्य का नाम

मैनेजमेंट कोटा के तहत उपलब्ध सीटों का प्रतिशत

Andhra Pradesh B Tech Colleges

30%

Telangana B Tech Colleges

30%

Tamil Nadu B Tech Colleges

35% (अल्पसंख्यक कॉलेजों में 30%)

Gujarat B Tech Colleges

50%

Kerala B Tech Colleges

10%

Karnataka B Tech Colleges

15%

Maharashtra B Tech Colleges

20%

Orissa B Tech Colleges

5-10%

Uttar Pradesh B Tech Colleges

15%

Rajasthan B Tech Colleges

50%

Madhya Pradesh B Tech Colleges

10%

Assam B Tech Colleges

उपलब्ध नहीं है 

Punjab B Tech Colleges

15%

Haryana B Tech Colleges

25%

West Bengal B Tech Colleges

10%

उपरोक्त राज्य में प्रत्येक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज ऊपर निर्दिष्ट प्रतिशत के अनुसार मैनेजमेंट कोटा (management quota) के तहत आरक्षित सीटों पर प्रवेश देते हैं।

बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन डेट 2023 (B Tech Management Quota Admission Dates 2023)

जब संबंधित राज्य में स्टेट कोटा काउंसलिंग शुरू होगी, निजी इंजीनियरिंग कॉलेज मैनेजमेंट कोटे (dmission process for management quota) की सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगे। वर्ष 2023 के लिए, मैनेजमेंट कोटा से बीटेक कोर्स में एडमिशन (management quota admission in B Tech courses) संभावित रूप से अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2023 में होता है।

बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for B Tech Management Quota Admission 2023) 

विभिन्न राज्यों में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (B Tech management quota admission) के लिए राज्य सरकार और एआईसीटीई द्वारा निर्दिष्ट पात्रता मानदंड का पालन करते हैं। मैनेजमेंट कोटे से एडमिशन (management quota admission) के लिए पात्रता नियम इस प्रकार हैं –

पात्रता नियम 1

उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% से 50% अंक के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।

पात्रता नियम 2

जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी एडमिशन के लिए  आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पास प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ही एडमिशन प्रदान किया जाएगा।

पात्रता नियम 3

बीटेक में एडमिशन प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास कॉलेज द्वारा निर्दिष्ट सभी दस्तावेज होने चाहिए।

पात्रता नियम 4

विभिन्न राज्यों के छात्र देश भर के किसी भी राज्य में बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form for B Tech Management Quota Admission 2023)

बीटेक में मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (management quota admission in B Tech) के इच्छुक उम्मीदवारों को या तो कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा या एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के लिए डायरेक्ट कॉलेज जाना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके प्रॉस्पेक्टस और एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म पर फोटो लगाना अनिवार्य है। फार्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को इसे कॉलेज में निर्धारित काउंटर पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents Required for B Tech Management Quota Admission 2023)

उम्मीदवारों को बी.टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (B.Tech management quota admission) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे –

दस्तावेजों की सूची

कक्षा 12वीं सर्टिफिकेट/मार्कशीट

कक्षा 10वी सर्टिफिकेट या मार्कशीट

स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी)

अध्ययन प्रमाण पत्र

एंट्रेंस टेस्ट स्कोर / रैंक कार्ड (यदि लिया और उपलब्ध है - अनिवार्य नहीं)

-

बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन प्रोसेस 2023 (B Tech Management Quota Admission Process 2023)

मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (management quota admission) के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए निजी कॉलेज अलग-अलग नियमों का पालन करते हैं। कुछ कॉलेज पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन देते हैं, जबकि कुछ कॉलेज उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए अलग से मेरिट लिस्ट जारी करते हैं। यदि मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (management quota admission) के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक है, तो कॉलेज मेरिट लिस्ट विकल्प अपनाएंगे। मैनेजमेंट कोटे के तहत एडमिशन प्रक्रिया सरल और परेशानी मुक्त हो जाती है, क्योंकि एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद एडमिशन की पुष्टि की जाएगी।

बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन शुल्क 2023 (B Tech Management Quota Admission Fee 2023)

शुल्क निर्धारण समिति या राज्य सरकार बी टेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन (B Tech management quota admission) के लिए शुल्क तय करेगी। मैनेजमेंट कोटा के लिए शुल्क राज्य कोटा शुल्क से 1 से 2 गुना अधिक होगा। बी.टेक मैनेजमेंट कोटा (B.Tech management quota) के लिए औसत शुल्क 60,000 से 80,000 रुपये प्रति वर्ष के बीच है, जबकि उच्चतम शुल्क 1,00,000 से रु. 1,50,000 रुपये प्रति वर्ष तक हो सकता है। 

बीटेक मैनेजमेंट कोटा एडमिशन 2023 के लिए सिंगल एप्लीकेशन फॉर्म (Single Application Form for B Tech Management Quota Admission 2023)

यदि आप किसी भी टॉप निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक हैं, तो आप हमारी वेबसाइट पर Common Application Form भर सकते हैं। हमारा एक काउंसलर आपसे संपर्क करेगा और एडमिशन प्रक्रिया के माध्यम से आपका मार्गदर्शन करेगा। आप बीटेक में प्रोविजनल या डायरेक्ट एडमिशन के लिए आईवीआरएस नंबर - 1800-572-9877 पर भी हमसे संपर्क कर सकते हैं।

बीटेक मैनेजमेंट कोटा निजी कॉलेज एडमिशन 2023 के लिए टॉप निजी कॉलेज (Top Private Colleges for B Tech Management Quota Admission 2023)

यहां कुछ ऐसे टॉप निजी कॉलेजों की सूची दी गई है जिनमें आपको एडमिशन मैनेजमेंट कोटा (admission under management quota) के तहत मिल सकता है। कॉलेज डिटेल्स जैसे कोर्स, फीस और कैंपस सुविधाएं चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

कॉलेज का नाम

Lovely Professional University - Punjab

Bharath Institute of Higher Education and Research – Tamil Nadu

ASM Group of Institutions - Pune

Cambridge Institute of Technology – Bangalore

Dr. KN Modi University - Jaipur

Moradabad Institute of Technology

Suryadutta Group of Institutes - Pune

Aurora Engineering College – Hyderabad

Apex University - Jaipur

Krupanidhi Group of Institutions - Bangalore

Saveetha School of Engineering - Chennai

Sandip University - Nashik

Amity University - Chhattisgarh

Amity University - Manesar

KL University - Guntur

Vivekananda Global University

P P Savani University

Sage University Bhopal

Amity University Lucknow

The Neotia University

Invertis University

Indraprastha Institute of Technology and Management

AVIT Chennai

Vel Tech Rangarajan Dr.Sagunthala R&D Institute of Science and Technology

Indus University

UEM Jaipur

Jagran Lakecity University

Manav Rachna University

Veltech Dr.RR & Dr.SR University

Hi-Tech Institute of Engineering & Technology

Amity University Gwalior

JK Lakshmipat University

Pacific University Udaipur

Nehru Institute of Engineering & Technology Coimbatore

Chandigarh Group Of Colleges Landran

SRM University Delhi-NCR

KIIT Bhubaneswar

Birla Global University

GITAM University Visakhapatnam

Alliance University

T. John Group of Institutions- Bangalore - Karnataka

Acharya Institutes- Bangalore - Karnataka

स्टेट वाइज बी टेक एडमिशन प्रोसेस 2023

राज्यवार बी.टेक एडमिशन 2023 प्रक्रिया की जांच करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं –

बी टेक एडमिशन प्रोसेस 

महाराष्ट्र बी टेक एडमिशन 2023

राजस्थान बीटेक एडमिशन 2023

यूपी बीटेक एडमिशन 2023

--

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/articles/btech-management-quota-admission/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

नवीनतम समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Engineering Colleges in India

View All
Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!