बी.कॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स) (B.Com) (Bachelor of Commerce) एक स्नातक डिग्री प्रोग्राम है, जिसे छात्रों के व्यवसाय प्रशासन, अकाउंटेंसी, वित्त, औद्योगिक नीतियों, व्यवसाय विश्लेषण और अन्य से संबंधित विभिन्न विषयों के ज्ञान और समझ को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बी.कॉम कोर्स अपनी अधिक करियर उन्नति की क्षमता और वित्त क्षेत्र में करियर अवसरों की एक विस्तृत श्रृंखला के कारण भारत में अत्यधिक लोकप्रिय है।
बी.कॉम के भीतर उपलब्ध विविध बी.कॉम विशेषज्ञताओं और देश में इस कोर्स को आगे बढ़ाने में बढ़ती रुचि को देखते हुए, भारत में कई टॉप विश्वविद्यालय बी.कॉम कार्यक्रम पेश करते हैं। यदि आप वित्त क्षेत्र में एक सफल करियर स्थापित करने की इच्छा रखते हैं, तो यह लेख भारत में बी.कॉम कोर्सेस की पेशकश करने वाले सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें टॉप संबद्ध कॉलेजों, शुल्क संरचनाओं, चयन मानदंड और अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में डिटेल्स शामिल है जो आपको एक उचित निर्णय लेने में मदद करेगा।
भारत में टॉप बी.कॉम विश्वविद्यालयों की सूची 2023 (List of Top B.Com Universities in India 2023)
भारत में बी.कॉम की पेशकश करने वाले टॉप विश्वविद्यालयों की सूची नीचे देख सकते हैं। आप निम्नलिखित विश्वविद्यालयों के बारे में विशेष जानकाारी प्राप्त कर उसे चुन सकते हैं, जो आपके लिए सर्वोत्तम है।
विश्वविद्यालय का नाम | स्थापना वर्ष | लोकेशन | बी.कॉम के लिए टॉप संबद्ध कॉलेज | बी.कॉम पाठ्यक्रम की पेशकश | चयन मानदंड | शुल्क सीमा |
---|---|---|---|---|---|---|
दिल्ली विश्वविद्यालय | 1922 | दिल्ली |
|
| इंटरमीडिएट परीक्षा आधारित प्रवेश | INR 540 - INR 90,000 |
मुंबई विश्वविद्यालय | 1857 | मुंबई |
|
| इंटरमीडिएट परीक्षा या प्रवेश परीक्षा आधारित प्रवेश | INR 6,400 - INR 80,000 |
सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय | 1949 | पुणे, भारत |
|
| इंटरमीडिएट परीक्षा आधारित प्रवेश | INR 3,000 - INR 75,500 |
अजिंक्य डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय - ADYPU, पुणे | 2015 | पुणे, महाराष्ट्र | - | बी.कॉम (ऑनर्स) सीएमए इंटीग्रेटेड | इंटरमीडिएट परीक्षा आधारित प्रवेश | INR 75,000-INR 1,00,000 |
आरके विश्वविद्यालय | 2011 | राजकोट | - | बी.कॉम (सामान्य) | इंटरमीडिएट परीक्षा आधारित प्रवेश | INR 65,000 |
बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय | 2014 | गुड़गांव | - | बी.कॉम बी.कॉम (ऑनर्स) | इंटरमीडिएट परीक्षा आधारित प्रवेश | INR 1,00,000 |
जेईसीआरसी विश्वविद्यालय | 2012 | जयपुर | - | बी.कॉम (ऑनर्स) | इंटरमीडिएट परीक्षा आधारित प्रवेश | INR 2.35 Lacs |
एमिटी यूनिवर्सिटी | -- | हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ |
|
| मेरिट आधारित | INR 75,000 - INR 8.40 Lacs |
केयूके-कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय | 1956 | कुरूक्षेत्र, हरियाणा, भारत |
|
| कक्षा 12वीं योग्यता आधारित एडमिशन | INR 15K - INR 56K |
पंजाब विश्वविद्यालय (पीयूसीएचडी) | 1882 | चंडीगढ़ |
|
| 12वीं के योग्यता आधारित एडमिशन | INR 12K - INR 83K |
जामिया मिल्लिया इस्लामिया | 1920 | दिल्ली |
|
| जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन | INR 21,000 - INR 2.90 Lacs |
भारत में टॉप बी.कॉम कॉलेज (Top B.Com Colleges in India)
यहां कुछ और विश्वविद्यालय हैं जहां आप बी.कॉम की पढ़ाई के लिए जा सकते हैं।विश्वविद्यालय | वार्षिक शुल्क (INR में) |
---|---|
केएल यूनिवर्सिटी (केएलएच), हैदराबाद | 2.05 लाख |
एमिटी यूनिवर्सिटी, गुड़गांव | 1.3 लाख |
एमिटी यूनिवर्सिटी, मुंबई | 1.24 लाख |
गणपत विश्वविद्यालय (जीयू, मेहसाणा), मेहसाणा | 40,000 |
मानव रचना विश्वविद्यालय - (एमआरयू), फ़रीदाबाद (Manav Rachna University - (MRU), Faridabad) | 1.36 लाख |
एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर (Amity University, Jaipur) | 1.08 लाख |
विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू), जयपुर (Vivekananda Global University (VGU), Jaipur) | 86,000 |
एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा (Amity University, Noida) | 1.54 लाख |
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), जालंधर (Lovely Professional University (LPU), Jalandhar) | 1.6 लाख - 2.4 लाख |
गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी - (जीसीयू), बैंगलोर | 1.33 लाख |
यह भी पढ़ें : बी.कॉम के बाद बी.एड
बी.कॉम के बाद नौकरियां (Jobs After B.Com)
आगे उच्च अध्ययन के लिए जाने और चार्टर्ड अकाउंटेंसी और कंपनी सेक्रेटरीशिप के क्षेत्र में काम करने के अलावा, बी.कॉम स्नातकों के पास उनकी प्राथमिकताओं और कौशल के आधार पर चुनने के लिए नौकरी के कई अन्य विकल्प हैं।
हमने उनमें से कुछ बीकॉम नौकरियों और औसत वेतन को नीचे सूचीबद्ध किया है।
रोज़गार सूची | औसत आरंभिक वेतन |
---|---|
कर सलाहकार | INR 5 LPA |
लेखा परीक्षक | INR 4.6 LPA |
स्टॉक ब्रोकर | INR 3.93 LPA |
अकाउंटेंट | INR 2.48 LPA |
बैंकर | INR 3.61 LPA |
वित्त सलाहकार | INR 10.03 LPA |
बीमा सलाहकार | INR 3 LPA |
समरूप आर्टिकल्स
आगामी बैंक परीक्षा 2024 (Upcoming Bank Exams 2024): सरकारी बैंकिंग परीक्षाओं की लिस्ट, तारीखें और नोटिफिकेशन यहां देखें
ACCA या CA- आपके करियर के लिए क्या बेहतर है? (CA Vs CA - Which is Better for Your Career?)
बीकॉम के बाद बेस्ट करियर ऑप्शन (Best Career Options After B.Com): बी कॉम के बाद बेस्ट कोर्स, कॉलेज और सैलरी देखें
बी.कॉम और बी.कॉम (ऑनर्स) के बीच अंतर (Know the Difference Between B.Com and B.Com Hons.)
सीयूईटी अकाउंटेंसी सिलेबस 2024 (CUET Accountancy Syllabus 2024 in Hindi): सब्जेक्ट वाइज टॉपिक के साथ एग्जाम पैटर्न सिलेबस का पीडीएफ
कॉमर्स के छात्रों के लिए 12वीं के बाद बेस्ट कोर्सेस (Best Courses after 12th for Commerce Students)