जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024) में अगर कम मार्क्स मिले हैं और आप इंजिनियरिंग करना चाह रहे हैं, तो कोई बात नहीं। कई ऐसे कॉलेज हैं जो जेईई मेन में 60 से 70 पर्सेंटाइल स्कोर पर भी एडमिशन देते हैं। जेईई मेन 2024 में 50 मार्क्स से कम स्कोर करने वाले उम्मीदवार भी बेहतर कॉलेज में एडमिशन की उम्मीद कर सकते हैं। 60 से 70 पर्सेंटाइल स्वीकार करने वाले कॉलेजों की एक लंबी लिस्ट है, जो आपको अपने यहां बी.टेक बी.आर्क और बी प्लान में एडमिशन दे सकता है। अब जो लोग सोच रहे होंगे कि जेईई मेन्स में 70 पर्सेंटाइल का मतलब कितने मार्क्स हैं, उन्हें बता दें, जेईई मेन परीक्षा में 60 से 70 पर्सेंटाइल का मतलब 31-40 मार्क्स है।
Latest News:
जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट 2024 सेशन 2 |
---|
जेईई मेन कटऑफ 2024 |
ईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2024 टाइम |
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड लिंक |
जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024) में 60-70 पर्सेंटाइल रेंज पर छात्रों को एनआईटी और आईआईआईटी में सीट मिलने की संभावना तो नहीं है, क्योंकि ये संस्थान न्यूनतम 85-90 के पर्सेंटाइल स्कोर स्वीकार करते हैं। इसका मतलब है कि उम्मीदवार को इन कॉलेजों के लिए क्वालीफाई करने के लिए जेईई मेन्स पर्सेंटाइल में 86 के बराबर कम से कम मार्क्स प्राप्त करने होंगे।
हालांकि, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे कुछ राज्यों में कम जेईई मेन मार्क्स या 60-70 पर्सेंटाइल के साथ बीटेक कोर्सेस में एडमिशन की संभावना अच्छी है। इसके लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं की परीक्षा में कम से कम 50% मार्क्स प्राप्त करने और जेईई मेन परिक्षा 2024 सत्र 1 की रिलीज के बाद राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।
जेईई मेन 2024 में 70 पर्सेंटाइल के लिए कॉलेज (Colleges for 70 percentile in JEE Main 2024)
नीचे टेबल में आप न कॉलेजों की लिस्ट देख सकते हैं, जो एडमिशन के लिए जेईई मेन 70 पर्सेंटाइल स्वीकार करते हैं। इनमें से कुछ संस्थान प्रवेश देने के लिए अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को संस्थान-स्तरीय टॉप इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 को पास करने के लिए अच्छी तैयारी करनी चाहिए। नीचे दिए गए संस्थानों के औसत कोर्स फीस और एनआईआरएफ रैंक 2023 देख सकते हैं।कॉलेज का नाम | एनआईआरएफ रैंक 2023 | वार्षिक शुल्क (लगभग) |
---|---|---|
केआईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर | 39 | 1,50,000 रुपये |
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा | 50 | 1,20,000 रुपये |
एमिटी यूनिवर्सिटी, गुड़गांव | 99 | 90,000 रुपये |
ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, कोलकाता | - | 63,000 रुपये |
एनआईएमएस यूनिवर्सिटी, जयपुर | - | 60,000 रुपये |
संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई | - | 75,000 रुपये |
देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, देहरादून | - | 73,000 रुपये |
पारुल यूनिवर्सिटी, वडोदरा | - | 1,00,000 रुपये |
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली | - | 1,00,000 रुपये |
स्वामी विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ | - | 89,000 रुपये |
मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा | - | 1,20,000 रुपये |
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद | - | 1,36,000 रुपये |
विक्रम यूनिवर्सिटी | - | 1,25,000 रुपये |
राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज | - | 1,70,000 रुपये |
पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट, पुणे | - | 1,39,000 रुपये |
ग्लोकल यूनिवर्सिटी, शरणपुर | - | 1,50,000 रुपये |
जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी, जयपुर | - | 1,75,000 रुपये |
लक्ष्मीपति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल | - | 1,82,000 रुपये |
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, भोपाल | - | 1,78,000 रुपये |
ज्ञान सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग | - | 1,82,000 रुपये |
जवाहरलाल प्रौद्योगिकी संस्थान | - | 1,83,000 रुपये |
श्री राम कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी | - | 1,82,000 रुपये |
एस्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर | - | 1,82,000 रुपये |
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजे, झंजेरी | - | 1,96,000 रुपये |
रीवा प्रौद्योगिकी संस्थान | - | 1,99,000 रुपये |
सेंट अलॉयसियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | - | 1,92,000 रुपये |
महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूशंस | - | 1,92,000 रुपये |
पल्लवी इंजीनियरिंग कॉलेज, रंगा रेड्डी | - | 70,000 रुपये |
शिवपुरी प्रौद्योगिकी संस्थान | - | 90,000 रुपये |
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ | - | 2,10,000 रुपये |
जेईई मेन 2024 रिजल्ट (JEE Main 2024 Results)
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जेईई मेन 2024 रिजल्ट (JEE Main 2024 Result) सत्र 1 13 फरवरी, 2024 को जारी किया गया है। वहीं सत्र 2 का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2024 को जारी किया जाएगा। जो छात्र जेईई मेन परीक्षा में भाग लिए हैं, वे अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। जेईई मेन 2024 का रिजल्ट एक स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त नार्मलाइजेशन मार्क्स, साथ ही तीन विषयों के लिए कुल पर्सेंटाइल मार्क्स शामिल होंगे।
आपको जेईई मेन 2024 में 60-70 पर्सेंटाइल के लिए कॉलेजों की लिस्ट पर यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आप एडमिशन-संबंधित सहायता के लिए हमारी वेबसाइट पर Common Application Form भी भर सकते हैं।
समरूप आर्टिकल्स
डीसीईसीई पीई (पॉलिटेक्निक) कटऑफ 2024 अपेक्षित (DCECE PE Polytechnic Cutoff 2024) - क्वालीफाइंग अंक, कॉलेज वाइज क्लोजिंग रैंक
पॉलिटेक्निक कोर्सेस 2024 डिटेल (Polytechnic Courses 2024 Detail in Hindi) - फीस, एलिजिबिलिटी, एडमिशन क्राइटेरिया
डीटीई एमपी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2024 (DTE MP Polytechnic Diploma Admission 2024) - तारीखें , एप्लीकेशन फॉर्म, मेरिट लिस्ट, च्वॉइस फिलिंग, काउंसलिंग, सीट आवंटन
महाराष्ट्र पॉलिटेक्निक एडमिशन 2024 (DTE Maharashtra Polytechnic Admission 2024): डेट, रिजल्ट, काउंसलिंग प्रोसेस
पॉलिटेक्निक के बाद करियर ऑप्शन (Career Options after Polytechnic): जॉब स्कोप, करियर प्रोफाइल के साथ आगे के कोर्सेस
बिहार डीसीईसीई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2024 (Bihar DCECE Polytechnic Counselling 2024) - डेट, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट मैट्रिक्स, सीट अलॉटमेंट