राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 (Rajasthan Class 12th Grading System 2024) - आरबीएसई 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग मार्क्स यहां देखें

Amita Bajpai

Updated On: April 21, 2024 11:14 am IST

राजस्थान बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 (Rajasthan Board 12th Grading System 2024) काफी हद तक सीबीएसई के समान है। यह नौ-पॉइंट-स्केल ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करता है, जो A1 से शुरू होता है, उसके बाद A, B1 और इसी तरह E तक होता है।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड क्लास 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024
examUpdate

Never Miss an Exam Update

राजस्थान क्लास 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 (Rajasthan Class 12th Grading System 2024 in Hindi) को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) द्वारा परिभाषित किया गया है। राजस्थान 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 (Rajasthan 12th Grading System 2024) एक नौ-पॉइंट-स्केल ग्रेडिंग सिस्टम है जो राजस्थान क्लास 12वीं बोर्ड एग्जाम 2024 (Rajasthan Class 12th Board Exam 2024) में उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करता है। राजस्थान क्लास 12वीं का रिपोर्ट कार्ड राजस्थान 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 के आधार पर संबंधित ग्रेड के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज अंकों को पाइंटऑउट करता है। राजस्थान ग्रेडिंग सिस्टम क्लास 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए काफी समान है। हालाँकि, प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के लिए ग्रेडिंग सिस्टम अलग है। एक छात्र का मूल्यांकन 5 विषयों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है, जिनमें से 2 अनिवार्य लैग्वेज सबजेक्ट हैं और 3 इलेक्टिव कोर सबजेक्ट हैं जैसे फिजक्स, मैथ्स, बायोलॉजी, आकाउट, अर्थशास्त्र, आदि। लैग्वेज सबजेक्ट का परीक्षण 100 अंकों पर किया जाता है, जैसे विषय - गणित , अकाउंट्स, इकनोमिक्स इत्यादि का परीक्षण 80 अंकों पर किया जाता है जबकि प्रैक्टिकल (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) से जुड़े विषय का मूल्यांकन 70 अंकों पर किया जाता है। इन सभी विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है और राजस्थान 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 (Rajasthan 12th Grading System 2024) के अनुसार ग्रेड प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2024

राजस्थान बोर्ड क्लास 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम (Rajasthan Board Class 12th Grading System)

राजस्थान बोर्ड क्लास 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 (Rajasthan Board Class 12th grading system 2024 in Hindi) एक नौ-पॉइंट-स्केल ग्रेडिंग सिस्टम है, जिसमें 'ए1' टॉप ग्रेड और 'ई2' सबसे निचला ग्रेड है। आरबीएसई क्लास 12वीं बोर्ड थ्योरी एग्जाम उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम ग्रेड 'डी' है। आरबीएसई क्लास 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 (RBSE Class 12th grading system 2024) की बेहतर समझ प्राप्त करने के लिए, छात्र नीचे दी गई टेबल का उपयोग कर सकते हैं। आरबीएसई क्लास 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम का सारणीबद्ध प्रतिनिधित्व छात्रों को अंकों की सीमा और प्रत्येक श्रेणी के अनुरूप ग्रेड निर्धारित करने में मदद करेगा।

मार्क्स की रेंजश्रेणीग्रेड प्वाइंट
91-100ए110
81-90ए29
71-80बी18
61-70बी27
51-60सी16
41-50सी25
33-40डी4
21-32ई1सी
00-20ई2सी

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु

  • प्रत्येक प्रश्न पत्र को पूरा करने के लिए आवंटित कुल समय 3 घंटे (सभी भाषाओं और थ्योरी विषयों के लिए) होगा।
  • अनिवार्य विषयों यानी पहली भाषा और दूसरी भाषा के लिए अधिकतम अंक 100 होंगे।
  • कला, विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए अंग्रेजी और हिंदी अनिवार्य विषय हैं।
  • वैकल्पिक विषयों (PCB को छोड़कर) का मूल्यांकन 80 अंकों पर किया जाएगा।
  • प्रैक्टिकल वाले वैकल्पिक विषयों का मूल्यांकन 70 अंकों पर किया जाएगा और प्रैक्टिकल में 30 अंक होंगे।
  • पांच विषयों के कुल स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।

राजस्थान 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण मानदंड (Rajasthan 12th Board Passing Criteria)

राजस्थान 12वीं बोर्ड एग्जाम उत्तीर्ण करने के लिए, एक छात्र को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंकों की आवश्यकता होती है। केवल कम से कम 33% अंक वाले छात्रों को 'उत्तीर्ण' माना जाएगा, और ग्रेड 'डी' से सम्मानित किया जाएगा। इसलिए, आरबीएसई 12वीं एग्जाम 2024 (RBSE 12th exams 2024) के लिए क्वालीफाई करने के लिए 'डी' ग्रेड सुरक्षित करना आवश्यक है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें लैग्वेज के पेपर में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। प्रैक्टिकल एग्जाम वाले विषयों में छात्रों को 70 में से 23 अंक की आवश्यकता होगी। प्रैक्टिकल एग्जाम में उत्तीर्ण होना भी जरूरी होगा। वैकल्पिक विषयों (प्रैक्टिकल के बिना) के लिए, छात्रों को 80 में से 26 अंक प्राप्त करने होंगे। स्पष्ट विचार प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।

विषयमैक्स अंकन्यूनतम अंक
हिंदी10033
अंग्रेज़ी10033
गणित (Mathematics)8026
अकाउंट8026
बिजनेस स्टडीज8026
अर्थशास्त्र8026
इतिहास8026
राजनीति विज्ञान8026
समाज शास्त्र8026
भौतिकी (Physics)7023
रसायन विज्ञान (Chemistry)7023
जीवविज्ञान (Biology)7023

प्रैक्टिकल/सीसीई विषयों के लिए उत्तीर्ण अंक (Passing Marks For Practical/CCE Subjects)

विषयमैक्स अंकन्यूनतम अंक
भौतिकी (Physics)3010
रसायन विज्ञान (Chemistry)3010
जीवविज्ञान (Biology)3010
गणित (Mathematics)206
अकाउंट206
बिजनेस स्टडीज206
अर्थशास्त्र206
इतिहास206
राजनीति विज्ञान206
समाज शास्त्र206

यह भी जांचें: आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024

राजस्थान क्लास 12वीं पुनर्मूल्यांकन 2024 (Rajasthan Class 12th Re-evaluation 2024)

राजस्थान क्लास 12वीं पुनर्मूल्यांकन 2024 (Rajasthan Class 12th Re-evaluation 2024) उन छात्रों के लिए उपलब्ध एक सुविधा है जो महसूस करते हैं कि उन्हें उनकी अपेक्षा से कम अंक दिए गए हैं। ऐसे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर आवश्यक शुल्क का भुगतान करने के बाद, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करके राजस्थान क्लास 12वीं पुनर्मूल्यांकन 2024 (Rajasthan Class 12th Re-evaluation 2024) सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क का डिटेल निम्नलिखित टेबल में दिया गया है:

डिटेलशुल्क
आरबीएसई पुनर्मूल्यांकन फॉर्म शुल्करु. 300/-
विलंब शुल्करु. 300/-
कुल शुल्करु. 600/-
अतिरिक्त शुल्क (ई-मित्र)रु. 25/- (रु. 20/- (एप्लीकेशन फॉर्म) + रु. 5)
  • यदि परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के भीतर आवेदन किया जाता है तो पुनर्मूल्यांकन का शुल्क प्रति विषय ₹300 है। परिणाम घोषित होने के 7 दिन बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुल्क ₹600 प्रति विषय होगा। लेकिन छात्रों को परिणाम घोषित होने के 10 दिन बीतने से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करना चाहिए।
  • परिणामों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करते समय एक आईडी प्रमाण अपलोड करना होगा।
  • पुनर्मूल्यांकन आवेदन प्राप्त होने के बाद, आरबीएसई परिणाम पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करेगा और परिणामस्वरूप, फाइन रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

राजस्थान क्लास 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 (Rajasthan Class 12th Supplementary Exams 2024)

ऐसे कुछ छात्र हो सकते हैं जो आरबीएसई क्लास 12वीं की परीक्षाओं में एक या अधिक विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल हो जाते हैं। ऐसे छात्रों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वे कम्पार्टमेंट एग्जाम देने और अपने परिणाम में अपडेट करने के पात्र होंगे।

छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों में जाकर क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 के लिए आवेदन करना होगा। राजस्थान क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम (Rajasthan Class 12th supplementary exams) सितंबर 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है। राजस्थान कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2024 के सफल समापन के बाद राजस्थान कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट (Rajasthan Class 12th Supplementary Results) आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

यह भी जांचें: आरबीएसई 12वीं प्रिपरेशन टिप्स 2024

/rbse-rajasthan-board-class-12th-grading-system-brd

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

रिलेटेड न्यूज़

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!