
Never Miss an Exam Update
UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12th Blueprint 2026 in Hindi) आपको पेपर में प्रश्नों के प्रकार और सिलेबस में शामिल टॉपिक्स की मार्किंग स्कीम को समझने में मदद करता है। क्लास 12 के करिकुलम में शामिलहर एक सब्जेक्ट के लिए टोटल 100 मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। ये मार्क्स थ्योरी और प्रैक्टिकल पेपर में डिवाइड हैं। UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12th Blueprint 2026 in Hindi) के अनुसार साइंस स्ट्रीम के सब्जेक्ट के लिए थ्योरी पेपर 70 मार्क्स और प्रैक्टिकल पेपर के लिए 30 मार्क्स प्रदान किए जाते हैं। लैंग्वेज पेपर के साथ दूसरे सब्जेक्ट के लिए थ्योरी पेपर 100 मार्क्स का आयोजित किया जाता है। प्रश्न पत्र MCQ के साथ लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्न शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद द्वारा किए गए परिवर्तनों के अनुसार प्रश्न पत्र को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। सेक्शन A में MCQ शामिल होंगे, और सेक्शन B में अन्य प्रश्न शामिल होंगे। पास होने के लिए आपको हर सब्जेक्ट में 33% मार्क्स प्राप्त करने होंगे। UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12th Blueprint 2026 in Hindi) के अधिक डिटेल्स जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 क्या है? (What is the UP Board Class 12th Blueprint 2026?)
UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट के माध्यम से छात्र प्रश्न पत्र का फॉर्मेट और मार्किंग स्कीम के बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे एग्जाम की तैयारी करने में आसानी होगी और टाइम मैनेजमेंट भी संभव हो पाएगा। इसे आसानी से समझने के लिए नीचे दी गई टेबल से UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 के बारे में डिटेल्स देखें:
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद |
---|---|
क्लास | 12वीं |
ऐकडेमिक ईयर | 2026 |
टोटल मार्क्स | 100 |
थ्योरी मार्क्स | 70 |
प्रैक्टिकल मार्क्स | 30 |
पासिंग मार्क्स | 33% |
प्रश्नों के प्रकार | MCQ, शॉर्ट और लॉन्ग टाइप प्रश्न |
ऑफिशियल वेबसाइट | upmsp.edu.in |
UP बोर्ड क्लास 12 सब्जेक्ट वाइज ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12th Subject-Wise Blueprint 2026)
UP बोर्ड 12वीं के सब्जेक्ट को तीन स्ट्रीम में डिवाइड किया गया है। लैंग्वेज के पेपर के अलावा प्रत्येक स्ट्रीम में तीन मुख्य सब्जेक्ट होते हैं तथा आपको एक ऑप्शनल सब्जेक्ट भी चुनना होता है। UP बोर्ड क्लास 12 का सब्जेक्ट वाइज ब्लूप्रिंट 2026 यहाँ देखें:
UP बोर्ड क्लास 12 इंग्लिश ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 English Blueprint 2026)
इंग्लिश का थ्योरी पेपर 100 मार्क्स का होगा। नीचे दी गई टेबल से डिटेल में UP बोर्ड क्लास 12 इंग्लिश एग्जाम पैटर्न देखें:
सेक्शन | क्लास | मार्किंग स्कीम |
---|---|---|
सेक्शन A (रीडिंग) | रीडिंग | 15 |
सेक्शन B (राइटिंग) | आर्टिकल | 10 |
लेटर टू एडिटर/कंप्लेंट लेटर | 10 | |
सेक्शन C | व्याकरण (अनुवाद सहित) | 25 |
सेक्शन D (लिटरेचर) | फ्लेमिंगो – प्रोज़ | 15 |
फ्लेमिंगो – पोएट्री | 10 | |
विस्तास - सप्लीमेंट्री रीडर | 15 | |
टोटल | 100 |
UP बोर्ड क्लास 12 हिंदी ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Hindi Blueprint 2026)
हिंदी में थ्योरी एग्जाम दो भागों - I और II में विभाजित है। मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन यहाँ देखें:
पार्ट | क्लास | मार्किंग स्कीम |
---|---|---|
पार्ट I | गद्य | 50 अंक |
कविता | ||
साहित्य | ||
गद्य का विकास | ||
कविता और साहित्य | ||
कहानियाँ | ||
पार्ट II | संस्कृत साहित्य | 50 अंक |
संस्कृत व्याकरण | ||
सेंटेंस करेक्शन |
UP बोर्ड क्लास 12 गणित ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Maths Blueprint 2026)
गणित का पेपर दो भागों में होगा। UP बोर्ड क्लास 12 गणित एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें:
प्रश्न का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स प्रति प्रश्न | टोटल मार्क्स |
---|---|---|---|
वैरी शॉर्ट | 4 | 1 | 4 |
शॉर्ट आंसर | 8 | 2 | 16 |
लॉन्ग आंसर | 6 | 3 | 18 |
वैरी लॉन्ग आंसर | 3 | 4 | 12 |
UP बोर्ड क्लास 12 फिजिक्स ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Physics Blueprint 2026)
फिजिक्स का थ्योरी पेपर 70 मार्क्स का होगा, जिसे पार्ट 1 और 2 में विभाजित किया गया है और हर एक पार्ट 35 मार्क्स का होगा। UP बोर्ड क्लास 12 फिजिक्स एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें:
प्रश्न का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स प्रति प्रश्न | टोटल मार्क्स |
---|---|---|---|
MCQ | 5 | 1 | 5 |
वैरी शॉर्ट | 8 | 1 | 8 |
शॉर्ट आंसर | 8 | 2 | 16 |
लॉन्ग आंसर | 2 | 3 | 6 |
UP बोर्ड क्लास 12 केमिस्ट्री ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Chemistry Blueprint 2026)
केमिस्ट्री का थ्योरी पेपर 70 मार्क्स का होगा, जिसे भी दो भागों में विभाजित किया गया है। UP बोर्ड क्लास 12 केमिस्ट्री एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें:
प्रश्न का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स प्रति प्रश्न | टोटल मार्क्स |
---|---|---|---|
MCQ | 5 | 1 | 5 |
वैरी शॉर्ट | 8 | 1 | 8 |
शॉर्ट आंसर टाइप 1 | 4 | 2 | 8 |
शॉर्ट आंसर टाइप 2 | 4 | 2 | 8 |
लॉन्ग आंसर | 2 | 3 | 6 |
UP बोर्ड क्लास 12 बायोलॉजी ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Biology Blueprint 2026)
बायोलॉजी सब्जेक्ट में दो पेपर होंगे। UP बोर्ड क्लास 12 बायोलॉजी एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें:
प्रश्न का प्रकार | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स प्रति प्रश्न | टोटल मार्क्स |
---|---|---|---|
MCQ | 4 | 1 | 4 |
वैरी शॉर्ट | 5 | 1 | 5 |
शॉर्ट आंसर | 8 | 2 | 16 |
लॉन्ग आंसर | 2 | 5 | 10 |
UP बोर्ड क्लास 12 अकाउंटेंसी एंड ऑडिट एग्जाम ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Accountancy & Audit Exam Blueprint 2026 in Hindi)
अकाउंटेंसी का प्रश्नपत्र 5 भागों में विभाजित होगा। UP बोर्ड क्लास 12 अकाउंटेंसी एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें:
सेक्शन | डिटेल्स |
---|---|
बुक-कीपिंग एंड एकाउंटिंग | मिनिमम मार्क्स: 20, मैक्सिमम मार्क्स: 60 |
बुक-कीपिंग एंड एकाउंटिंग I | 2 प्रश्न हर एक 30 मार्क्स का, मिनिमम मार्क्स: 20, मैक्सिमम मार्क्स: 60 |
बिज़नेस ऑर्गेनाइज़ेशन | होलसेल मार्किट, रिटेल मार्किट, ऑफिस इक्विपमेंट आदि पर प्रश्न। |
मैथमेटिक्स एंड स्टेटिस्टिक्स | 3 प्रश्न हर एक 20 मार्क्स का |
ऑडिट | 2 प्रश्न हर एक 30 मार्क्स का, मिनिमम मार्क्स: 20, मैक्सिमम मार्क्स: 60 |
UP बोर्ड क्लास 12 इकोनॉमिक्स ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Economics Blueprint 2026)
इकोनॉमिक्स का थ्योरी पेपर 100 मार्क्स का होगा। UP बोर्ड क्लास 12 इकोनॉमिक्स एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें:
सेक्शन | मार्क्स |
---|---|
माइक्रो इकोनॉमिक्स | 50 मार्क्स (12 + 8 + 14 + 8 + 8) |
मैक्रो इकोनॉमिक्स | 50 मार्क्स (4 + 18 + 18 + 10) |
UP बोर्ड क्लास 12 कॉमर्स ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Commerce Blueprint 2026)
आप नीचे दी गई टेबल से कॉमर्स के प्रश्न पत्र पैटर्न चेक कर सकते हैं:
पार्ट | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
कॉमर्स इकोनॉमिक्स | 25+15+10 |
कॉमर्स जियोग्राफी | 9+9+8+8+8+8 |
UP बोर्ड क्लास 12 हिस्ट्री ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 History Blueprint 2026)
नीचे UP बोर्ड क्लास 12 हिस्ट्री एग्जाम पैटर्न देखें:
प्रश्नों के प्रकार | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स प्रति प्रश्न | टोटल मार्क्स |
---|---|---|---|
MCQ | 10 | 1 | 10 |
वैरी शार्ट आंसर टाइप | 5 | 2 | 10 |
शॉर्ट आंसर टाइप | 6 | 5 | 30 |
लॉन्ग आंसर टाइप | 3 | 10 | 30 |
मैप वर्क | 5 | 2 | 10 |
हिस्टोरिकल इवेंट्स | 10 | 1 | 10 |
टोटल | 39 प्रश्न | - | 100 मार्क्स |
UP बोर्ड क्लास 12 जियोग्राफी ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Geography Blueprint 2026)
जियोग्राफी का थ्योरी पेपर 70 मार्क्स का होगा। UP बोर्ड क्लास 12 जियोग्राफी एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें:
पेपर टाइप | असेसमेंट कॉम्पोनेन्ट | टोटल मार्क्स |
---|---|---|
थ्योरी | सेक्शन A | 30 मार्क्स |
मैप | 5 मार्क्स | |
सेक्शन B | 30 मार्क्स | |
मैप | 5 मार्क्स | |
प्रैक्टिकल (सेक्शन C) | लिखित एग्जाम (6 में से कोई 4 प्रश्न चुनें) | 10 मार्क्स |
वाइवा | 5 मार्क्स | |
प्रोजेक्ट मॉडल/चार्ट | 5 मार्क्स | |
प्रैक्टिकल + रिकॉर्ड | 05 + 05 मार्क्स |
UP बोर्ड क्लास 12 सिविक्स ब्लूप्रिंट 2026 (UP Board Class 12 Civics Blueprint 2026)
नीचे दी गई टेबल से सिविक्स के प्रश्न पत्र का पैटर्न देखें:
प्रश्नों के प्रकार | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स प्रति प्रश्न | टोटल मार्क्स |
---|---|---|---|
MCQ | 10 | 1 | 10 |
वैरी शार्ट आंसर टाइप | 10 | 2 | 20 |
शॉर्ट आंसर टाइप | 06 | 5 | 30 |
लॉन्ग आंसर टाइप | 04 | 6 | 24 |
वैरी लॉन्ग आंसर टाइप | 02 | 8 | 16 |
टोटल | 32 | - | 100 |
UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UP Board Class 12th Blueprint 2026 PDF?)
ऑफिशियल सिलेबस PDF उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। आप नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करके UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 PDF (UP Board Class 12th Blueprint 2026 PDF) डाउनलोड कर सकते हैं:
- स्टेप 1: आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- स्टेप 2: अब, मेनू बार पर मौजूद 'सिलेबस 2025-26' पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब आप अपनी क्लास और सब्जेक्ट के अनुसार ब्लूप्रिंट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 PDF एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट है जो आपको प्रश्न पत्र के पैटर्न को समझने में मदद करेगा। प्रश्न पत्र में विभिन्न प्रकार के प्रश्न होते हैं, जिनमें MCQ, शॉर्ट आंसर टाइप आदि शामिल हैं।
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
FAQs
जी हाँ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने क्लास 12वीं के लिए NCERT पाठ्यक्रम को अपनाया है। आप परीक्षाओं की अच्छी तैयारी के लिए NCERT के लेटेस्ट संस्करणों का उपयोग कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड क्लास 12 रसायन विज्ञान ब्लूप्रिंट 2026 में 10 इकाइयाँ शामिल हैं, अर्थात्: विलयन (Solution), विद्युत रसायन, रासायनिक गतिकी, d- और f-ब्लॉक तत्व, उपसहसंयोजन यौगिक, हैलोएल्केन और हैलोएरीन, अल्कोहल, फिनोल और ईथर, एल्डिहाइड, कीटोन और कार्बोक्जिलिक अम्ल, अमीन और जैव अणु। रसायन विज्ञान का सैद्धांतिक पेपर 70 अंकों का होगा।
आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से लेटेस्ट यूपी बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, इसलिए आप तैयारी के लिए पुरानी किताबों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक लेटेस्ट यूपी बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 जारी नहीं किया है; हालाँकि, चूंकि पाठ्यक्रम में बहुत कम या कोई बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है, इसलिए आप तैयारी के लिए पुराने ब्लूप्रिंट का उपयोग जारी रख सकते हैं।
यूपी बोर्ड क्लास 12 ब्लूप्रिंट 2026 के अनुसार, पाठ्यक्रम में शामिल प्रत्येक विषय के लिए 100 अंक आवंटित किए गए हैं, जिन्हें सैद्धांतिक और व्यावहारिक पेपर में विभाजित किया गया है। व्यावहारिक ज्ञान वाले विषयों, विशेष रूप से विज्ञान स्ट्रीम के विषयों के लिए सैद्धांतिक पेपर 70 अंकों का होगा।
क्या यह लेख सहायक था ?



