
Never Miss an Exam Update
यूके बोर्ड कक्षा क्लास 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UK Board Class 10th Grading System 2026):
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) द्वारा अप्रैल 2026 में उत्तराखंड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 (Uttarakhand Class 10th Result 2026) जारी किया जायेगा। रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board Of School Education) की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जारी किया जायेगा। जहां छात्र अपना रोल नंबर और बाकी डिटेल्स की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट में
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UK Board Class 10th Grading System 2026)
के अनुसार ग्रेड के साथ सभी विषयों के मार्क्स के साथ कुल मार्क्स बताया गया है। यूके बोर्ड द्वारा अपनाई जाने वाली ग्रेडिंग प्रणाली के अनुसार सभी छात्रों को ग्रेड प्रदान किए जाते हैं। यूके बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम में A1 से F तक ग्रेड है। A1 उच्चतम ग्रेड है और F सबसे निचला ग्रेड है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में 34 से कम अंक प्राप्त करते हैं उन्हें 'F' ग्रेड दिया जाता है। 'F' ग्रेड वाले छात्र को बोर्ड परीक्षा में फेल माना जाता है। जो आगे चलकर कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकते हैं, या अगले साल फिर से बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं।
यूके बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2026 क्लास 10 (UK Board Grading System 2026 Class 10th in Hindi)
में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
यूके बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2026 (UK Board 10th Exams 2026) फरवरी, 2026 में आयोजित की जायेगी। छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए
यूके बोर्ड 10वीं डेट शीट 2026
देख सकते हैं। छात्रों को बेहतर मार्क्स लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (Uttarakhand Board Highschool Grading System 2026 in Hindi)
के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल के पूरा पढ़ें:
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (UK Board Class 10th Grading System 2026 in Hindi)
छात्र नीचे दिए गए टेबल से उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (Uttarakhand Board Class 10 Grading System 2026 in Hindi) के बारे में विस्तार से देख सकते हैं। इससे उन्हें ग्रेडिंग सिस्टम के साथ यूके बोर्ड 10वीं एग्जाम पैटर्न 2026 को समझने में मदद मिलेगी।मार्क्स | ग्रेड | प्वाइंट |
---|---|---|
91-100 | A1 | 10 |
81-90 | A2 | 09 |
71-80 | B1 | 08 |
61-70 | B2 | 07 |
51-60 | C1 | 06 |
41-50 | C2 | 05 |
34-40 | D1 | 04 |
0-34 | F | असफल |
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं पासिंग मार्क्स 2026 (Uttarakhand Board Class 10 Passing Marks 2026 in Hindi)
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 को सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों के न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। यहां नीचे दिए गए टेबल में आप न्यूनतम अंक के बारे में देख सकते हैं।थ्योरी विषय के लिए मार्क्स
विषय | अधिकतम अंक | पासिंग मार्क्स |
---|---|---|
हिंदी | 100 | 33 |
अंग्रेजी | 100 | 33 |
गणित | 80 | 26 |
विज्ञान | 60 | 20 |
सामाजिक विज्ञान | 80 | 26 |
गृह विज्ञान | 80 | 26 |
प्रैक्टिकल विषय के लिए मार्क्स
विषय | अधिकतम अंक | पासिंग मार्क्स |
---|---|---|
गणित | 20 | 06 |
विज्ञान | 40 | 13 |
सामाजिक विज्ञान | 20 | 06 |
गृह विज्ञान | 20 | 06 |
उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित अन्य आर्टिकल
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (Uttarakhand Board Class 10 Grading System 2026 in Hindi): सप्लीमेंट्री एग्जाम
जो छात्र उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में यूके बोर्ड 10वीं न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (UK Board 10th Minimum Passing Marks in Hindi) प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम देनी होती है। इसके लिए छात्र अपने स्कूल के शिक्षकों की मदद से आवेदन पत्र भर सकते हैं। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। उत्तराखंड बोर्ड पूरक परीक्षा 2026 (Uttarakhand Board Supplementary Exam 2026) जून 2026 में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की तारीख मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जारी की जाएगी।उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 (Uttarakhand Board Class 10 Grading System 2026) छात्रों को बोर्ड परीक्षा में हासिल किए गए ग्रेड के बारे में अधिक जानने में मदद करेगा!
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
FAQs
हां, उत्तराखंड बोर्ड यूके बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2026 के लिए समान ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करेगा। छात्रों को उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड प्रदान किए जाएंगे।
बोर्ड यूके बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 में थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए अलग से ग्रेड प्रदान नहीं करेगा। एग्जाम में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर ग्रेड प्रदान किए जाते हैं।
यदि छात्र किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि पुनर्मूल्यांकन परिणाम में कोई बदलाव होता है, तो यूके बोर्ड द्वारा अपनाई गई ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार ग्रेड को रिवाइज्ड किया जा सकता है।
यूके बोर्ड क्लास 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 में कोई नया बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम में शामिल विभिन्न विषयों में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड प्रदान किए जाते हैं।
हां, बोर्ड एग्जाम में छात्रों द्वारा प्राप्त किए गए समग्र ग्रेड सब्जेक्ट-वाइज अंकों और ग्रेड के साथ उनकी मार्कशीट में दिखाई देंगे। यूके बोर्ड क्लास 10 परिणाम 2026 में छात्रों द्वारा थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के बारे में बेसिक जानकारी होगी।
यूके बोर्ड क्लास 10 परिणाम अप्रैल, 2026 में घोषित किया जाेयगा। छात्र उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और परिणाम जारी होने के बाद अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
यदि छात्रों को यूके बोर्ड क्लास 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 में सबसे कम ग्रेड मिलता है, तो उन्हें कम्पार्टमेंट एग्जाम देना होगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद कम्पार्टमेंट एग्जाम आयोजित किये जायेगें।
यूके बोर्ड क्लास 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 में A1 से F तक के ग्रेड शामिल हैं। 91% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को A1 ग्रेड प्रदान किया जाएगा और 34% से कम अंक लाने वाले छात्रों को सबसे कम ग्रेड जो कि F है, दिया जाएगा।
यूके बोर्ड क्लास 10 ग्रेडिंग सिस्टम 2026 में बेस्ट ग्रेड A1 है। हर विषय में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा अपनाई गई ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार टॉप ग्रेड प्रदान किया जाएगा।
क्या यह लेख सहायक था ?



